धर्मशाला, पच्छाद के लिए कांगे्रस की कमेटियां तय

By: Sep 29th, 2019 12:01 am

 शिमला— हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव के लिए को-आर्डिनेशन कमेटियों का गठन कर दिया है। शनिवार को इन कमेटियों के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली से शिमला पहुंचने पर राठौर ने यहां उपचुनाव को लेकर बैठक की। धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल को सदस्य बनाया है, जबकि केवल सिंह पठानिया  को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है। सुमन वर्मा, राजेश कपूर, दवेंद्र सिंह जग्गी, मेयर भी इस कमेटी के सदस्य होंगे। कुलदीप पठानिया को मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। इसी प्रकार पच्छाद उपचुनाव के लिये डॉ धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, विक्रमादित्य सिंह को सदस्य, रजनीश किमटा को सदस्य सचिव, अजय बहादुर, अजय सोलंकी, रंजीत सिंह हब्बी भी सदस्य होंगे। रमेश चौहान को मीडिया को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App