नवरात्र प्रबंधों पर खर्च होंगे एक करोड़

By: Sep 21st, 2019 12:22 am

नयनादेवी मंदिर न्यास की बजट बैठक में लिया फैसला,  86,60,70,199 रुपए रहा कुल अनुमानित बजट

नयनादेवी -नयनादेवी मंदिर न्यास की बजट बैठक का आयोजन मंदिर न्यास आयुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में न्यास भवन मातृ आंचल में किया गया। गुरुवार देर रात तक चली इस बैठक में न्यास अध्यक्ष सुभाष गौतम, मंदिर अधिकारी हुसन चंद तथा न्यास के सदस्य आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, सीता राम, नीलम शर्मा, राजेश चौधरी, संतोष कुमार, कमला देवी, विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश और लाजपत सहित मंदिर के अधिकारी भी उपस्थित थे। बजट पेश करते हुए मंदिर आयुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 86,60,70,199 रुपए रखा गया है। वर्तमान में अभी तक न्यास के पास 61,87,70,199 रुपए सुरक्षित है। वर्ष 2019 में न्यास को दानियों से 2,80,00000 रुपए तथा मुख्य गल्ले से 15,00,00000 रुपए मंदिर की संपत्ति दुकानों आदि के किराए से 31,00000 रुपए, डिबेंचर पर अनुमानित ब्याज 3,20,00000 रुपए अन्य रेवन्यू से 25,00000 रुपए मंदिर न्यास की दुकान से 1,77,00,000 रुपए तथा विदेशी मुद्रा से अनुमानित 140,00,000 रखे गए हैं। वर्ष 2019 में मंदिर न्यास प्रशासनिक कार्यों पर चार करोड़ रुपए, कर्मचारियों की सैलरी पर 5,26,00,000 रुपए, पुजारियों के शेयर पर चार करोड़ रुपए, नवरात्र के आवश्यक प्रबंधों पर एक करोड़ रुपए, लंगर पर 1,34,50,000 रुपए, मातृ आंचल भवन पर तीन लाख रुपए, मातृशरण भवन की मरम्मत पर दो लाख रुपए, गुफा की मरम्मत पर एक लाख रुपए मंदिर न्यास द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 1,69,00,000 रुपए संस्कृत कालेज पर 1,26,50,000 रुपए तथा मंदिर न्यास द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर 3,14,00,000 रुपए व मंदिर न्यास की दुकान पर 1,73,00,000 रुपए खर्च करेगी। न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2019 में न्यास को कुल आमदन 24,73,00,000 अनुमानित है, जबकि न्यास वर्ष 2019 में 23,61,00,000 करोड़ खर्च करेगा। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में न्यास के दो करोड़ के कार्य चले हैं तथा नए कार्यों पर न्यास 2019 में तीन करोड़ 14 लाख खर्च करेगा तथा मरम्मत कार्यों पर न्यास 63 लाख खर्च करेगा। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए न्यास आयुक्त ने बताया कि कि वर्ष 2019 में न्यास मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा मास्टर प्लान बनाने पर ध्यान देगा तथा आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा अनुसार हर कार्य को गति प्रदान करेगा। इस प्रकार न्यास का नयनादेवी में वर्ष 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 86,60,70,199 रुपए सर्वसम्मति पास कर दिया। सभी न्यासियों ने मंदिर न्यास का अनुमानित बजट पास होने पर मेज थपथपाई। न्यास आयुक्त तथा न्यास अध्यक्ष ने सभी न्यासियों को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App