नशे की खेप संग दबोचे दो सैलानी

By: Sep 13th, 2019 12:01 am

 मनाली- मनाली पुलिस ने 4.572 किलो ग्राम गांजा संग दो आंध्र प्रदेश के सैलानियों को गिरफ्तार किया है। ये सैलानी मनाली में यह खेप  बेचने के लिए आए थे। यहां उनकी किसी होटल करोबारी से इस संबंध में डील हो रही थी कि इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस की टीम ने शातिरों को गांजे की खेप संग धर दबोचा। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। व्यक्तियों की पहचान करीचरला थरुण व कोंडेवेली धारनी साईराज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों सैलानियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App