पारंपरिक फसलों को सहेजने पर मिलेगा इनाम

By: Sep 19th, 2019 12:20 am

बीएमसी प्रोजेक्ट के तहत चुनी मॉडल पंचायत दियार में लगेगी पारंपरिक फसलों की प्रदर्शनी

भुंतर -राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा मॉडल बीएमसी प्रोजैक्ट के तहत चयनित कुल्लू जिला की दियार पंचायत में पारंपरिक फसलों को सहेजने वाले किसान पुरस्कृत होंगे। पंचायत के उन किसानों को ईनाम दिया जाएगा जिन्होने गुणवतापूर्ण पारंपरिक फसलों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई और इनकी खेतीबाड़ी वर्तमान में कर रहे हैं। पंचायत में जैव विविधता कार्यक्त्रम के तहत एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें यह पुरस्कार बांटे जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस पर जल्द ही कार्य आरंभ होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य जैव विविधता बोर्ड ने पंचायतों में बनी बीएमसी को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद प्रदान की है। इसके तहत जैव संपदा के संरक्षण व संवर्धन की गतिविधियां की जाएगी। जैव विविधता बोर्ड ने कुल्लू जिला की दियार पंचायत को मॉडल पंचायत चुना है। लिहाजा, यहां पर जैव संरक्षण की दिशा में विशेष गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। गत दिन पंचायत में एक इसी पर एक कार्यक्त्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें जैव विविधता बोर्ड के राज्य समन्वयक एम एल शर्मा, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण एवं विकास संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. सरला शाशनी सहित बीएमसी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया था। इस मौके पर कार्यक्त्रम को लेकर रणनीति बनाई गई है। पंचायत ने प्रदर्शनी के माध्यम से अहम गतिविधियां करवाने को सहमति बनाई है। बीएमसी की अध्यक्ष मनोरमा ठाकुर के अनुसार पंचायत के उन किसानों व उत्पादकों को इसके तहत प्रोत्साहित किया जाएगा जो पारंपरिक फसलों जैसे सलियारा, कोदरा, काउणी, चीणी, राजमाह, माश, कुल्थी, सोयाबीन, देसी गेहूं, मक्की, जौ सहित अन्य प्रकार की जड़ी बूटियांे व फसलों को संरक्षित करने और संवर्धन में भूमिका निभा रहा हो। जड़ी बूटियों के संरक्षण में भूमिका निभाने वाले भी इसमें शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार पंचायत में इन फसलों का बीज बैंक तैयार होगा और भविष्य में बीज के लिए भी किसानों को यह फसलें प्रदान की जा सकेगी। बीज बैंक में फसलों को संरक्षित करने के अलावा विभिन्न एजेंसियों को भी बेचा जा सकेगा। हाल ही में सरकार ने प्रदेश की पारंपरिक फसलों को सहेजने के दिशा में प्रयास किए हैं और जैव विविधता बोर्ड ने इसमें नई योजनाओं को बनाया है। जानकारी के अनुसार जैव संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाली समितियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। दियार पंचायत की प्रधान ने बताया कि कार्यक्त्रम के सफल संचालन के लिए एक समिति भी बनेगी और जल्द ही इसकी प्रक्त्रिया आरंभ होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App