पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा चपत

By: Sep 8th, 2019 12:20 am

शिमला में बारिश से लोक निर्माण विभाग को गहरे जख्म, 11195.93 लाख पहंुचा नुकसान का आंकड़ा

शिमला –मानसून ने शिमला को गहरे जख्म दिए हैं। शिमला में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। इस मानसून के दौरान भी शिमला को करोड़ों की चपत लगी है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को पहुंचा है। इसके अलावा आईपीएच विभाग, कृषि व बागबानी विभाग को  भी बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के तहत शिमला में सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को पहंुचा है। लोेक निर्माण विभाग को 11195.93 लाख का नुकसान हुआ है, जोे राज्य में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा शिमला में आईपीएच विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को भी बारिश से 1341.2 लाख और बागबानी विभाग को 657.0 लाख की चतप लग चुकी है। शिमला जोन  में बारिश के कारण अभी भी करीब दस मार्ग अवरुद्व चल रहे हैं। ऐसे मेंं नुकसान का आंकड़ा ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

शिमला में 40 पक्कें मकान क्षति ग्रस्त

जिला में बारिश से 40 पक्केंं मकान क्षति ग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 21 कच्चें मकान भी जमीदोजं हो गए हैं। बारिश से भू-स्खलन होने के कारण 113 पक्कें व 277 कच्चें मकानों को आंशिक नुकसान पहंुचा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App