पुलिस के जाल में चिट्टे का सप्लायर

By: Sep 26th, 2019 12:30 am

कंडाघाट पुलिस ने नशे संग धरे युवा से पूछताछ के बाद दिल्ली से पकड़ा नाइजीरिया का शातिर, कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेजा

कंडाघाट –कंडाघाट पुलिस ने चिट्टे को बेचने के ऐवज में एक नाइजीरियन को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन 35 वर्षीय फ्रेंकी को पुलिस कंडाघाट थाने ले आई है। बुधवार को डीआईजी शिमला ऑसिफ जलाल व एसपी सोलन मधु सूदन ने भी कंडाघाट थाने आकर इस नाइजीरियन युवक से पूछताछ की। डीआईजी ऑसिफ जलाल ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। बुधवार को गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन युवक को कोट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। विदित रहे कि कंडाघाट पुलिस ने 20 सितंबर को वाकनाघाट में गश्त के दौरान एक 20 वर्षीय युवक वसुधीर जो कि दिल्ली का रहने वाला था से 52.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया था पुलिस की पूछताछ में इस युवक ने बताया कि इस चिट्टे को उसने दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले नाइजीरियन फ्रेंकी से लिया था जिसके बाद कंडाघाट पुलिस ने जाल बिछाकर इस नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। योगेश दत्त जोशी डीएसपी सोलन ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

खाकी ने ऐसे बिछाया जाल….

वाकनाघाट से पकड़े गए 20 वर्षीय युवक वासुधीर ने पुलिस को दिल्ली में जिस नाइजीरियन से चिट्टा खरीदा था उस का नंबर दिया। एसपी सोलन ने कंेडाघाट पुलिस की एक टीम इस नाइजीरियन को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना किया। इस टीम में केशव एएसआई व कांस्टेबल अमित, कुलदीप व वीरेंद्र को भेजा। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर पहंुच कर इस नाइजीरियन को फोन कर मिलने को कहा जैसी ही नाइजीरियन मिलने के लिए आया वेसे ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

डीआईजी ने कंडाघाट थाने का भी निरीक्षण किया

बुधवार को कंडाघाट थाने पहंुचे डीआईजी शिमला ऑसिफ जलाल ने गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन से पूछताछ के बाद कंडाघाट थाने का 20 मिनट तक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर में पुलिस कर्मचारी किस तरह से मामला दर्ज कर रहे हैं उसकी जांच की व साथ मंे सभी पुलिस कर्मचारियों के कार्यालय के कमरों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एसपी सोलन मधु सूदन व डीएसपी सोलन योगेश दत्त जोशी भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App