पुलिस भर्ती में नहीं होंगे इंटरव्यू

By: Sep 15th, 2019 12:30 am

प्रदेश भर में 1063 पदों के लिए 12 हजार देंगे पर्सनेलिटी टेस्ट, ड्राइवर्ज की 130 पोस्ट के लिए 106 ही पास

शिमला – प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। अब अंतिम चरण में पर्सनेलिर्टी टेस्ट होंगे। यानी जो युवा लिखित परीक्षा की मैरिट में आए हैं, उन्हें पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पर्सनेलिटी टेस्ट संबंधित जिलों के एसपी ऑफिस द्वारा आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्सनलिटी टेस्ट 15 अंक के होंगे, जिसमें मैट्रिक, शैक्षणिक योग्ता सहित सभी प्रमाण पत्रों के अंक दिए जाएंगे। प्रदेश में क्लास थ्री और फोर की नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार की परंपरा समाप्त कर दी है, जिस कारण शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों के हिसाब से अंक दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 1063 पुलिस कांस्टेबल नियुक्त होने हैं। इन पदों के लिए 12 हजार 705 पर्सनेलिटी टेस्ट में भाग लेंगे। ऐसे में पुरुष के 720 पदों के लिए 10 हजार 122 उम्मीदवार, महिला के 213 पदों के लिए दो हजार 477 और चालकों के 130 पदों के लिए 106 उम्मीदवार पर्सनेलिटी टेस्ट देंगे। हैरानी की बात है कि पुलिस चालकों के 130 पदों के लिए मात्र 106 ने ही परीक्षा पास की है। यानी 24 पद खाली रह जाएंगे।  पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए जल्द ही तिथि तय की जाएगी।

इन अंकों पर मैरिट

शैक्षणिक योग्यता में मैरिट पर 2.5 अंक, ओबीसी को एक अंक, लैंडलैस यानी भूमिहीन को एक अंक, परिवार में बेरोजगार प्रमाण पत्र पर एक अंक, दिव्यांग को एक अंक, एनएसएस व एनसीसी का एक अंक, बीपीएल के दो अंक, विधवा एवं तलाक का एक अंक, एकल बेटी को एक अंक, किसी संस्थान में टे्रनिंग के दौरान आवेदकों को एक अंक, सरकारी या अर्द्ध सरकारी संस्थानों में पांच साल के अनुभव के लिए 2.5 अंक

कहां, कितनी पोस्ट

जिला      पुरुष       चालक    महिला

बिलासपुर 40         7           12

चंबा       54         10         16

हमीरपुर    48         9           14

कांगड़ा    158        29         47

किन्नौर    9           1           3

कुल्लू      46         8           14

लाहुल     3           1           1

मंडी        105        19         31

शिमला    85         15         25

सिरमौर    56         10         16

सोलन     61         11         18

ऊना       55         10         16


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App