प्रदेश में 21 सितंबर तक बारिश

By: Sep 16th, 2019 12:30 am

विभाग का पूर्वानुमान, पहाड़ों पर 20 तक साफ रहेगा मौसम

शिमला -हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन व चंबा में 21 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के तहत मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 16 सितंबर को छोड़कर आगामी पूरे सप्ताह के दौरान मौसम खराब बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, 21 सितंबर को पहाड़ों पर भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में रविवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई, मगर दोपहर बाद बादल घिरने शुरू हो गए। इससे ऊना के अधिकतम तापमान मेें चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके अलावा केलांग, डलहौैजी व बिलासपुर के पारे में एक डिग्री तक  की  गिरावट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गुलेर में सबसे ज्यादा 31 मिलीमीटर बारिश हुईर् है। इसके अलावा धर्मशाला में 23, रेणुकाजी में 21, ऊना में 13, नादौन  में सात, पालमपुर में छह मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी व मध्यम ऊंचाईर् वाले क्षेत्रों में 21 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। 21 सितंबर को पहाड़ों में भी बारिश होने की संभावना है।

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    24.1       16.2

सुंदरनगर  31.5       22.5

भुंतर       33.0       21.0

कल्पा     24.5       11.7

धर्मशाला   26.2       19.6

ऊना       32.7       23.8

सोलन     29.4       19.8

नाहन      28.4       17.7

केलांग     22.6       10.1

कांगड़ा    31.2       21.4

बिलासपुर 31.8       25.0

हमीरपुर    31.6       24.4

चंबा       30.6       19.7


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App