प्रदेश में 29 सितंबर तक बारिश, ठंडी होने लगीं रातें

By: Sep 24th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में इस पूरे सप्ताह के दौरान मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 29 सितंबर तक बारिश होगी। राज्य में सोमवार को दिन की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई थी, मगर दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए। इस दौरान राज्य में ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे कई स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और डलहौजी के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके अलावा राज्य के शेष हिमाचल के पारे में रविवार के मुकाबले उछाल आया है। वहीं, रविवार दिन और शाम के समय प्रदेश कई स्थानों पर बारिश हुई है। तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App