फूलों की बारिश के बीच पंडित जी…अनंत सफर पर

By: Sep 12th, 2019 12:30 am

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयकिशन शर्मा पंचतत्त्व में विलीन, सैकड़ों नम आंखों से विदाई

ऊना –प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरोली (संतोषगढ़) विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे पंडित जय किशन शर्मा पंचतत्त्व में विलीन हो गए। बुधवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। पंडित जय किशन शर्मा के बेटे विश्वास शर्मा ने मुखाग्नि दी। जबकि उनकी पुत्री सुनिधि शर्मा व अन्य परिवारिक सदस्य भी साथ शामिल रहे। पंडित जय किशन शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का ध्वज सजाया। उनकी अंतिम यात्रा में पुष्प वर्षा की गई। जिला प्रशासन की तरफ  से जिलाधीश संदीप कुमार, एसडीएम गौरव चौधरी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ  से भी शोक जताया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा का ध्वज भी सम्मान उनके पुत्र विश्वास शर्मा को सौंपा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदनाएं जताई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक हरोली मुकेश अग्रिहोत्री, हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष कंवर हरि सिंह, विधायक ऊना सदर सत्तपाल रायजादा, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपाध्यक्ष हिमुडा प्रवीण शर्मा, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, संगठन मंत्री पवन राणा, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, अरुण धूमल, यशपाल ठाकुर, राणा शमशेर सिंह, यशपाल राणा, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, राजीव भनोट, सुशील कालिया, बलराम बबलू, राज कुमार तनोटिया, जिला कार्यवाहक यशपाल, पूर्व जिला प्रचारक दीपक सहित अन्य मौजूद थे। 

निधन पर जताया शोक

उधर, पंडित जय किशन शर्मा के निधन पर हरि ओम भनोट, सतीश ठाकुर, कमल सैणी, राहुल शर्मा, विनोद, रंजीत राणा, अशोक ठाकुर, शम्मी, सुशील कालिया, विजय चौधरी, बलराम बबलू, सुमित शर्मा, सतीश शर्मा, शशि कंवर, राम मूर्ति शर्मा, मनोहर लाल, रमेश भड़ोलीया, शाम मिन्हास, जसविंद्र गोगा, हरपाल सिंह, राज कुमार डोगरा, सतीश बीटन, जगजीत मनकोटिया, लखबीर लक्खी, वशीर मोहम्मद, कुलविंद्र ठाकुर, रजनी मनकोटिया, सरिता चौधरी, शंभू गोस्वामी, तिलक राज सैणी, उधय सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, अंजुबाला, कैप्टन प्रीतम डढ़वाल, महेश मेहता, अमृत लाल भारद्वाज, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, जय देव सिंह, श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, मास्टर चमन लाल चौधरी, व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा व संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने भी गहरा शोक जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App