बीबीएमबी ‘कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित

By: Sep 15th, 2019 12:07 am

चंडीगढ़ – भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड को वर्ष 2018-19 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों की बोर्डों, स्वायत्त संस्थानों आदि की श्रेणी के अंतर्गत ख क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। डीके शर्मा अध्यक्ष बीबीएमबी ने यह गौरवपूर्ण पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्यातिथि अमित शाह, गृह मंत्री भारत सरकार से शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राप्त किया। इस अवसर पर नित्यानंद राय तथा जी किशन रेड्डी  दोनों गृह राज्य मंत्री भारत सरकार उपस्थित थे। डीके शर्मा अध्यक्ष  बीबीएमबी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। यह पहली बार है कि राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत बीबीएमबी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी दिन-प्रतिदिन के सरकारी कार्य अधिकाधिक हिंदी में करने हेतु बल दिया। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App