मनाली में बिना पासपोर्ट वीज़ा नाइजीरियन दबोचा

By: Sep 11th, 2019 12:01 am

मनाली – पुलिस ने पतलीकूहल के पास एक नाइजीरियन को बिना वीजा और पासपोर्ट के गिरफ्तार किया है। पतलीकूहल के पास एक नाइजीरियन घूम रहा था। पुलिस को जब उस पर शक हुआ, तो उससे पूछताछ की। उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा। हालांकि नाइजीरियन का कहना था कि उसका पासपोर्ट और वीजा वकील के पास है, लेकिन वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि नाइजीरियन की पहचान अनायो सैंपल के रूप में की है, जो दिल्ली के मुनीष के साथ मनाली घूमने आया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App