मरीजों को फल बांट कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

By: Sep 18th, 2019 12:20 am

कुल्लू ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के 69वें जन्मदिवस पर मंगलवार को कुल्लू भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों  को फल बांटे। इस दौरान पूर्व सांसद  महेश्वर सिंह व कुल्लू भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजंेद्र सेन विशेष रुप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद  महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के जन्मदिवस पर विभिन्न जगहों पर क्षेत्रीय अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे जा रहे हैं, साथ ही रक्तदान व भोजन  का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू मंडल ने भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल मरीजों को फल बांटे। उन्होंने आगे भी सेवा सप्ताह के चलते रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सूद, महासचिव कुल्लू अधिवक्ता अमर ठाकुर, महिला मोर्चा कुल्लू की अध्यत्रा विमला ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्तिथ रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App