मां के इशारे पर बेटी से दुष्कर्म

By: Sep 30th, 2019 12:01 am

डेराबस्सी का मामला; पीडि़त के चाचा-चाची ने महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाया मामला, जांच में जुटी पुलिस

पंचकूला –डेराबस्सी की रहने वाली एक मां ही अपनी बेटी को जबरन अलग-अलग युवकों के साथ भेजती थी। होटल में जब बेटी नहीं जाती थी, तो मां बच्ची की पिटाई करती थी। बच्ची ने अपनी चाची और चाचा को सारी आप बीती बताई, तो बच्ची के चाचा और बच्ची को डेराबस्सी पुलिस स्टेशन ले गए। पर जब वह उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वो पंचकूला के महिला थाने गये। बच्ची का सेक्टर-छह हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया गया। जानकारी के अनुसार एक 20 साल की लड़की, जो न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। लड़की ने इशारों में डाक्टरों को बताया कि उसकी मां ही उससे गलत काम करवाती है। मां उसे कई-कई लोगों के साथ होटल भेजती है। मना करने पर पीटती है। महिला पुलिस थाने से आई टीम ने पीडि़त के बयान दर्ज किए, जिसके बाद सेक्टर-पांच पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले को डेराबस्सी रेफर किया जाएगा। पीडि़त लड़की ने अभी तक अपने बयानों में दो होटलों और सात लोगों का जिक्र किया है। उसके छोटे भाई ने भी पुलिस को बताया है कि घर में कई अंकल आते थे। इस शर्मनाक काम में मां की पंजाब पुलिस से पूरी मिलीभगत है, क्योंकि कुछ दिन पहले जब पिता को इस बारे में पता चला था, तो इस बारे में उसने पुलिस को बताया। लेकिन डेराबस्सी पुलिस ने इस बारे में एक्शन लेने के बजाय पिता और चाचा को धमका दिया था। इसके बाद अब चाची ने बड़ी मुश्किल से लड़की को दोबारा अपने घर पर बुलाया, जिसके बाद सेक्टर-छह पंचकूला हॉस्पिटल ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि डेराबस्सी पुलिस थाने से पुलिस हॉस्पिटल नहीं पहुंची। बता दें कि लड़की का पिता एक प्राइवेट जॉब करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App