मुख्यमंत्री कमलनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

By: Sep 23rd, 2019 12:29 pm

मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ आज राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों मंदसौर और नीमच का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक श्री कमलनाथ सुबह करीब पौने 12 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मंदसौर से नीमच जिले के रामपुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। मुख्‍यमंत्री दोपहर दो बजे रामपुरा से चल कर कयामपुर जाएंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्‍यमंत्री कयामपुर में अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में बैठक लेंगे एवं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App