मुख्यमंत्री के जवाब पर भड़की कांग्रेस

By: Sep 1st, 2019 12:01 am

शिमला –कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार की राहत से मुख्यमंत्री के स्पष्ट इनकार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कांग्रेस का कहना है कि इन कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए इनके लिए कोई स्थायी नीति बनाना अब समय की मांग है। पीर्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि सरकारी कार्यालयों में अब दिन-प्रतिदिन स्थायी कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है। जिस अनुपात में आज कर्मचारियों की रिटायरमेंट हो रही है, उस अनुपात में नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकारी कामकाज चलाने में इन आउटसोर्स का बहुत बड़ा सहयोग प्रशासन को मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App