मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

By: Sep 26th, 2019 11:57 am
 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।डॉ सिंह आज 87 वर्ष के हो गए।श्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शिरकत करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। डाॅ सिंह को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App