यशवंत सिंह को सौंपी अध्यक्ष की कमान

By: Sep 24th, 2019 12:29 am

शिलाई। अध्यापकों की एचजीटीयू त्रैवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिल्लाह में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए, जिसका सभी सदस्यों ने एक मत से समर्थन किया। कार्यकारिणी का गठन बिशन सिंह वर्मा व सह अधिकारी सीता राम पोजटा की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से यशवंत सिंह नेगी को अध्यक्ष, राय सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, ईश्वर चंद सिंह को कार्यकारिणी का महासचिव नियुक्त किया गया। धर्म सिंह चौहान को सहसचिव, दिनेश चौहान को कोषाध्यक्ष, मान सिंह को प्रेस सचिव, अंबिका वर्मा को सह प्रेस सचिव चुना गया, जबकि कृष्ण पराशर को मुख्य संरक्षक, राजेंद्र सिंह को संरक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित कमेटी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह जानकारी कार्यकारिणी के प्रेस सचिव मान सिंह ने


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App