रखोह में स्वास्थ्य केंद्र की नींव

By: Sep 15th, 2019 12:20 am

धर्मपुर, अवाहदेवी, चोलथरा –सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य बागबानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रखोह गांव में करीब 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र  की आधारशिला रखी।  इस दौरान उन्होंने ग्रयोह, चोलथरा, कांगू-का-गल्लू, डोडर, बसंतपुर, हरलोट, बहल, भटबाण तथा  चौकी में  जनसमस्याएं  भी सुनीं और उनका मौके पर  निपटारा  भी किया। उन्होंने ग्रयोह तथा चोलथरा  में प्रधानमंत्री कौशल  विकास योजना  के  तहत आदर्शिनी स्किल डिवेलपमेंट  व वेलफेयर सोसायटी  के  तत्त्वावधान  में सिलाई  प्रशिक्षण  इत्यादि   केंद्रों का भी शुभारंभ किया तथा इस योजना का लाभ  उठाने  को कहा। उन्होंने  कांगू-का-गल्लू में  शिव मंदिर में सराय निर्माण  हेतु  चार  लाख रुपए  देने की घोषणा की । इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की प्रदेश संयोजक वंदना गुलेरिया, भाजपा जिला  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुख राम राणा, बीडीसी चेयरमैन विनोद ठाकुर,  पंचायत प्रधान चोलथरा पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राज कुमार, पंचायत प्रधान  कोट यशपाल पठानीया, प्रधान ग्रयोह रमेश  ठाकुर , बीडीसी सदस्य संजीव  कुमार, अधीक्षण अभियंता आईपीएच सुनील करनोत्रा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी जेपी नायक, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नरेंद्र शर्मा, तहसीलदार दीना नाथ, डीएसपी चंदर पाल सिंह,  अधिशाषी अभियंता आईपीएच एलआर शर्मा, जिला आयुर्वेदिक  अधिकारी जेके चंदेल, उप निदेशक  बागबानी एपी कपूर, एसएचओ सतीश कुमार  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App