रॉयल एनफील्ड पर गश्त करेगी पुलिस

By: Sep 21st, 2019 12:18 am

जिला स्तर पर पहुंची 350 सीसी इंजन की बाइक्स; रफ्तार बेजोड़, पुलिस को गच्चा देकर नहीं भाग सकेंगे शातिर

हमीरपुर –अब तक खटारा बाइक्स पर पैट्रोलिंग कर रही पुलिस जल्द रॉयल एनफीडल्ड पर पैट्रोलिंगकरती दिखेगी। पैट्रोलिंग कर रही पुलिस को शातिर गच्चा देकर भागने की सोचें तक नहीं। 350 सीसी इंजन वाली इस बाइक्स की रफ्तार बेजोड़ है। बड़े से बड़ी चढ़ाई को भी यह बाइक तेज रफ्तार के साथ पार कर देगी। कारण साफ है इसका इंजन काफी स्ट्रांग है तथा अच्छा खासा वजन उठाए तेज रफ्तार पकड़ सकता है। इससे पहले पुलिस के पास साधारण सी बाइकस थी। पैट्रोलिंग के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता था। चढ़ाई पर तो इनका दम ही निकल जाता था, क्योंकि इन बाइकस का इंजन इतना स्ट्रांग नहीं था। इस कारण यह अकसर हांफ जाती थीं। कई पुलिस चौकी या पुलिस सहायता कक्ष को दी गई बाइक्स हांफ चुकी थीं। ये कहीं भी बीच रास्ते जवाब दे जाती थीं। समस्या का स्थायी समाधान करते हुए पुलिस को रॉयल एनफील्ड दी गई हैं। जाहिर है कि प्रदेश में जिला स्तर पर पुलिस विभाग को डिमांड के अनुसार बुलेट बाइक्स पहुंचाई गई हैं। हमीरपुर में भी आठ बुलेट पहुंची हैं। हरेक थाना में एक बुलेट बाइक उपलब्ध रहेगी। पैट्रोलिंग के दौरान अब पुलिस बुलेट बाइक्स की मदद लेगी। पुलिस के पास पहुंची रॉयल एनफील्ड की रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नंबर प्लेट लगने के बाद इन्हें सड़क पर उतारा जाएगा। बता दें कि अब तक पुलिस के पास पुराने मॉडल के दोपहिया वाहन थे। काफी वर्षों पहले पुलिस के पास बुलेट बाइक्स हुआ करती थीं, लेकिन उसके बाद बुलेट की जगह साधारण बाइक्स दी गईं। वर्तमान की जरूरत को देखते हुए पुलिस को अब यह तेज रफ्तार बाइक दी गई है।  इसका पावरफुल इंजन बड़ी से बड़ी चढ़ाई को भी मात दे देगा। बात साफ है अब पुलिस को गच्चा देकर भागना इतना आसान नहीं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App