रोजगार के लिए खतरा नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 

By: Sep 22nd, 2019 12:05 am

मुंबई – विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोजगार के लिए खतरा नहीं है, बल्कि इनसानों के लिए मददगार है। हर नई तकनीक आने पर लोग उसे रोजगार के लिए खतरा बताने लगते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हर नई टेक्नोलॉजी विकास में सहायक होती है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए हमेशा इनसानों की जरूरत पड़ती रहेगी। रिशद ने कहा कि इनसान तकनीक का इस्तेमाल करता आया है, तकनीक इनसान का इस्तेमाल नहीं कर सकती। रिशद प्रेमजी ने कहा कि बीते 15 से 20  में तेजी से टेक्नोलॉजी बदली है। भारत की खासियत है कि लोग यहां के क्राफ्ट की वजह से खिंचे चले आते हैं। अब हर तकनीक में बदवाल हो रहा है। हर सेक्टर मेजर प्रोफाइल चेंजिंग के दौर से गुजर रहा है। जॉब की प्रवृत्ति बदल रही है। कंपनियां अपनी कार्यशैली में बदलाव कर रही हैं। ग्राहकों के लिए कंपनियां खुद को ट्रांसफॉर्म कर रही हैं। यह डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का युग है। तकनीक में समय के साथ चरणबद्ध बदलाव हो रहे हैं। इसी तरह दावा किया जा रहा है कि जब स्वचालित गाडि़यों का निर्माण कर लिया जाएगा, लाखों की संख्या में ड्राइवरों की नौकरियां छिन जाएंगी। यह बात बेहद गलत है। किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी, वे लोग जो टेक्नोलॉजी फ्रैंडली होंगे, वे मार्केट में हमेशा प्रांसगिक बने रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App