विक्रमादित्य महाजन को शिक्षक रत्न पुरस्कार

By: Sep 2nd, 2019 12:01 am

चंबा-आर्य पब्लिक स्कूल चंबा के प्रधानचार्य विक्रमादित्य महाजन को शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंडो-नेपाल समरसता संगठन द्वारा विक्रमादित्य महाजन को यह पुरस्कार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में नेपाल सरकार के पहले उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बताते चलें कि विक्रमादित्य महाजन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। विक्रमादित्य महाजन द्वारा पढ़ाए गए छात्र देश व विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। विक्रमादित्य महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए इससे पहले भी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App