शिक्षा-खेल के क्षेत्र में देवठी स्कूल का अद्भुत प्रदर्शन

By: Sep 6th, 2019 12:20 am

सोलन – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवठी  ने  इस वर्ष शिक्षा और खेलों में अद्भुत प्रदर्शन किया है। शिक्षा में दसवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत और जमा दो में स्कूल के छात्र अमन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन में दसवां स्थान हासिल किया। स्कूल में विज्ञान का परिणाम 100 प्रतिशत, वाणिज्य में 100 प्रतिशत और साथ ही कला संकाय का परिणाम  सराहनीय रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल ने खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया। कुनिहार में अंडर-19 गर्ल्ज डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में देवठी स्कूल की लड़कियों ने जूडो में एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-14 ब्वॉयज प्रतियोगिता जूडो में  देवठी स्कूल ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते, जबकि स्कूल की अंडर-14 लड़कियों की टीम ने कुनिहार में हुई जिला प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। साक्षी ने 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, कुशाल ने 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, गुंजन ने 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंकित, दीपशिखा, ज्योति, यामिनी और सृष्टि ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि शैलजा, प्रियांशी, हिमांशी, महक, मीनाक्षी, दिव्यांशु, लक्ष्य, मुनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्कूल की अंडर-19  लड़कियों की टीम ने भी नाट्य प्रतियोगिता में जिला में दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्कूल के एक छात्र हिमांशु ने भाषा और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App