शिवभूमि कहलाता है चंबा

By: Sep 4th, 2019 12:15 am

 देवभूमि हिमाचल का जिला चंबा शिवभूमि कहलाता है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले देवी-देवताओं को हम दो वर्गों में बांट सकते हैं। पहले वर्ग में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणेश और  वीर हैं, जबकि स्त्री श्रेणी में काली, सती और ब्रह्माणी हैं…

गतांक से आगे …

मणिमहेश यात्रा:

 देवभूमि हिमाचल का जिला चंबा शिवभूमि कहलाता है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले देवी-देवताओं को हम दो वर्गों में बांट सकते हैं। पहले वर्ग में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणेश और वीर हैं, जबकि स्त्री श्रेणी में काली, सती और ब्रह्माणी हैं। विष्णु को ठाकुर या लक्ष्मीनारायण जबकि शिव को महादेव, कैलाशवाशी त्रिलोचन, चंद्रशेखर तथा  मणिमहेश  के नाम से भी जाना जाता है। नाग जाति में केलंग, वासुकी, पढौल, मंदौर, डलनाग व इंदू इत्यादि देवता हैं तो वीर जाति में गुग्गा पंडलोग अजियापाल, लखदाता, कैलूव  नरसिंह है। इसी तरह स्त्री वर्ग में काली, आदि शक्ति चौंड शीतला, बन्नी कहहौली, बणास्त, जालपा तथा बणखंडी की मान्यता है। दूसरे वर्ग में अर्द्धमानव शीतला बन्नी कहहौली, बणस्त, जालपा तथा  बाकृति के भैरो और नरसिंह आते हैं। तीसरा वर्ग राक्षस श्रेणी का है। जिसमें पुरुष वर्ग में जल बताल,  चुंघू लौंकड़ा, लातड़, मतड़ा, रागस व जट्टीधार तोरंल हैं तो  नारी श्रेणी में जोगणी बला और  चुडैल। चौथे वर्ग में पितृ देवता आते हैं जिनमें औतर मुख्य हैं। पांचवा वर्ग नौण देवताओं का है जिनमें  पनिहारों, बावडियों इत्यादि के ऊपर या आसपास बड़ी पत्थर शिलाओं पर देवी-देवताओं की मूर्तियां  उकेरी रहती हैं। इसमें विष्णु भगवान के 10 अवतार, 9 ग्रह सूर्य वरुण, पंज पांडव, लव कुश राम लक्ष्मण और 7 नदियों के नमूने यहां आम देखे जा सकते हैं।

मणिमहेश चंबा जिला का ऐसा तीर्थ स्थल है।

जिसकी सदियों से मान्यता है हिमाचल पर्वत को धौलाधार पहाडि़यों पर बुद्धिल घाटी में उत्तरी अक्षांस व पूर्वी देशांतर स्थित 18564 फुट ऊंचे कैलाश पर्वत की गोद में 13 हजार फुट की ऊंचाई पर यह पवित्र स्थल विराजमान हैं जिसके  दर्शनों के लिए  हर साल भादो महीने की कृष्ण जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक न सिर्फ चंबा जिला बल्कि जम्मू के भद्रवाह डोडा व किश्तवाड आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल यहां पहुंचते हैं। भारी संख्या में लोगों  की श्रद्धा और विश्वास को देखते हुए सरकार ने इस पवित्र यात्रा को वर्ष 1983 में राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान किया था। मणिमहेश  पहुंचने का सबसे आसान रास्ता जिला मुख्यालय चंबा से ही है।                   -क्रमशः

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App