सचिन ने जीता गोल्ड मेडल

By: Sep 5th, 2019 12:28 am

भोरंज में लड़कों की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलें संपन्न, खिलाडि़यों को किया सम्मानित

भोरंज -राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में अंडर-19 वर्ग की लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन सेवानिवृत्त एसडीओ विद्युत विभाग अमृत लाल ने किया। स्कूल प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर व सहायक उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा उच्चतर राजेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 42 स्कूलों के 450 प्रतियोगियांे ने भाग लिया।  कार्यक्रम में सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, जगदेव सिंह, अजय शर्मा, डीपी अजीत शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र, अशोक कुमार, चमन लाल, जगदीश, नवीन गौत्तम, नंद लाल, विनोद, अनिल कुमार, सतीश, राज कुमार, प्रदीप कुमार, मनोहर लाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा, महासचिव अशोक ठाकुर, सेवानिवृत्त पीईटी धर्म चंद शर्मा, संजय कौशल ब्याड़, संजीव कुमार, राजेश, अशोक राजीव, सतपाल, जगदेव, पवन व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैडमिंटन में कांगू विजेता व उपविजेता बटराण, वालीबाल में विजेता बगबाड़ा व  उपविजेता रैली जजरी, कबड्डी में विजेता कांगू  व उपविजेता हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, खो-खो में विजेता कुठेड़ा व उपविजेता रैली जजरी रहे। कुश्ती में विजय कुमार 57 किग्रा सेवन स्टार बणी, विशाल ठाकुर 61 किग्रा ककडि़यार, टेक चंद 65  किग्रा सेवन स्टार बणी, हर्षित 70 किग्रा सेवन स्टार बणी, आदित्य बन्याल 74 किग्रा पीपीआईएसएस बणी, शुभम ठाकुर 79  किग्रा भूंपल, रजत राणा 86 किग्रा बोहनी, सचिन ठाकुर 92 किग्रा जलाड़ी, रोनित वर्मा डीडवीं, सचिन 102 किग्रा बोहणी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App