सायर पर जलशक्ति सहेजने का संकल्प

By: Sep 18th, 2019 12:30 am

अर्की में जिला स्तरीय सायरोत्सव व नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल ने दिलाया प्रण

अर्की –सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहा कि हमारे देश में मेलों की प्राचीन परंपराएं हमारी समृद्ध संस्कृति की परिचायक हैं और इनका संवर्द्धन सभ्यता के क्रमिक विकास के लिए आवश्यक है। डा. सहजल मंगलवार को सोलन जिला के अर्की उपमंडल में दो दिवसीय प्राचीन सायर उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पारंपरिक विधि विधान एवं पूजन के साथ सायर उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राचीन काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। डा. सहजल ने कहा कि परंपराएं संस्कृति की पोषक हैं और संस्कृति मानव सभ्यता के लिए आवश्यक है। हमारी संस्कृति हम सभी को जहां  उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सायर उत्सव के साथ-साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भी मना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और आशा जताई कि उनके गतिमान नेतृत्व में देश उन्नति के नए सोपान छुएगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन सायर उत्सव जल पूजन के साथ आरंभ होता है और इस अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना होगा कि जल की एक-एक बूंद का संचयन किया जाए। उन्होंने कहा कि अर्की स्थित अंबेदकर भवन में रसोई, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के लिए प्राक्कलन मिलते ही धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने मोक्षधाम अर्की के लिए संपर्क सड़क के लिए भी उचित धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने इस अवसर पर सभी को सायर मेले की बधाई दीं।  प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने कहा कि अर्की का सायर उत्सव को अपनी गरिमा एवं भव्यता के लिए जाना जाता है। उन्होंने सभी को सायर उत्सव की बधाई दी।  इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, बीडीसी कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चोपड़ा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, नगर पंचायत अर्की की पार्षद एवं भाजपा मंडल अर्की की उपाध्यक्ष आशा परिहार, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बालक राम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, राकेश भारद्वाज, भाजपा अर्की मंडल के वरिष्ठ महामंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, यशपाल कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं राजेश महाजन,  पूर्व जिला परिषद सदस्य सोनिया ठाकुर, भाजपा राज्य किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, एपीएमसी सोलन के निदेशक संतोष शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अर्की की अध्यक्ष विनती मुकुल, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, उपमंडल अधिकारी अर्की विकास शुक्ला, ओमप्रकाश, नरेंद्र हांडा, भीम शर्मा, प्रभा ,वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App