सीनियर सिटीजन को सेहत पर जानकारी

By: Sep 22nd, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – शुक्रवार को सेक्टर-25 पंचकूला के सीनियर सिटीजन क्लब में 80 से अधिक सीनियर सिटीजंस ने सांस संबंधित समस्याओं पर एक हेल्थ टॉक में हिस्सा लिया। हेल्थ टॉक सीनियर सिटीजन क्लब व ओजस हॉस्पिटल, पंचकूला के सहयोग से आयोजित की गई। हेल्थ टॉक के दौरान, डा. सन्नी विरदी, कंसल्टेंट-पल्मोनरी ने कहा कि अगर आपको सांस लेने में तकलीफ  है, तो तुरंत अपने डाक्टर से बात करें। हालांकि सांस लेने की समस्या कई सारी चीजों के कारण हो सकती है, इसलिए यह पता लगाना महत्त्वपूर्ण है कि यह आपके साथ क्यों हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App