सुधांशु शोंखले नादौन एबीवीपी के अध्यक्ष

By: Sep 25th, 2019 12:30 am

नादौन –सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वर्ष 2019-20 नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर मुख्य वक्ता व जिला सोशल मीडिया प्रमुख विंकन जम्वाल चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।  इसके साथ में पूर्व नगर इकाई व महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष नितिन चाहल व पूर्व इकाई सचिव निखिल पटियाल उपस्थित रहे। जिला संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास के बारे में बताया। जिला सोशल मीडिया संयोजक चुनाव अधिकारी विंकन जम्वाल द्वारा इकाई 2018-19 को भंग किया गया और वर्ष 2019-20 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवकार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें सुधांशू शोंखले को अध्यक्ष व अवनीश कौशल को इकाई सचिव बनाया गया। इकाई छात्रा प्रमुख कोमल डोगरा व मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कौशल को बनाया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष नीतीश, विकास, कर्ण, वीरेंद्र, आदर्श को व सहमंत्री दीक्षा, मुनीष, सुरेंद्र, हिमांशु, दीपक को बनाया गया। इकाई सदस्य काजल, पूजा, नेहा, पायल, अभिषेक, साहिल, रेणुका, मोनिका, दीक्षा, राहुल, निशांत, सौरव, आदर्श, सचिन, विशाल लियो, दामिनी, अतुल, दीक्षा, ईशा, सिया व अमनदीप को बनाया गया। नादौन महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App