सैंज में खुला रूपी रैला पैलेस नेचर रेस्टोरेंट

By: Sep 24th, 2019 12:20 am

सैंज -सैंज घाटी पर्यटन की दृष्टि से काफी पिछड़ी हुई है। यहां पर्यटकों का आना-जाना तो वैसे लगा ही रहता है,लेकिन पर्यटन कि दृष्टि से यहां  पर कई  मूलभूत सुविधाओ का अभाव है।  सैंज घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केहर सिंह ने अपना रूपी रैला प्लेस नेचर रेस्टोरेंट खोल दिया है। जिससे सैंज घाटी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सोमवार को रूपी रैला प्लेस नेचर रेस्टोरेंट का शुभारंभ केहर सिंह ने 1961 व 1971 के योद्धा रहे अपने पिता झोफा राम व माता लीलू देवी से करवाया। रूपी रैला प्लेस नेचर रेस्टोरेंट के संचालक केहर सिंह ने बताया है कि रेस्टोरेंट में हर तरह के तंदूरी व्यंजन डिमांड पर परोसे जाएंगे। साथ ही हमारा मुख्य उद्देश्य घाटी के प्रमुख खाद्य व्यंजनों को पर्यटकों के सामने परोसने का रहेगा क्योकि इससे कम लागत में पर्यटकों को नए-नए वयंजन परोसे जाएंगे, जिससे घाटी में पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य फते सिंह ,सैंज कालेेज के प्रधानाचार्य नारायण सिंह, प्रितम सिंह, ढाले राम, पुरोहित कृष्ण देवद्वअनंत राम नेगी, टेक सिंह,मदन नेगी आदि उपस्थित रहे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App