सोनू कांगड़ा ने जीता बडूहा दंगल

By: Sep 2nd, 2019 12:28 am

फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद ईरानी को दी पटकनी

जोल -ग्राम पंचायत सोहारी के गूगा जाहर पीर मंदिर बहेड़ी (बडूहा) में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस विशाल दंगल में हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों के नामी पहलवानो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी कुश्ती के जौहर दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। इस दंगल में फाइनल मुकाबला सोनू कांगड़ा व ईरानी के बीच खेला गया। जिसमें काफी संघर्ष के बाद सोनू कांगड़ा ने ईरानी को पटकनी देकर एक लाख की इनामी कुश्ती पर अपना कब्जा दर्ज किया। वहीं इस दंगल में लोगों के मनोरंजन के लिए मेजर हिंदोस्तानी व उसकी साथी महिला द्वारा बाइक पर स्टंट दिखाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के राज्य अध्य्क्ष सुदर्शन बबलू, अंब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कश्यप, नियामत अली, प्रधान राजिंदर ठाकुर, नितिन परमार,प्रिंस परमार, बब्बू ठाकुर, तिलक राज साहनी, सोम नाथ शर्मा,हिमांशु परमार सहित भारी संख्या में लोगों ने इस दंगल का आनंद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App