स्मार्ट सिटी की स्पीड के लिए लगाम तैयार

By: Sep 21st, 2019 12:20 am

शहर के मुख्य खतरनाक प्वाइंट्स पर स्पीड ब्रेकर लगाने की तैयारी, शैक्षणिक संस्थानों के पास सबसे पहले कार्रवाई

धर्मशाला –खेल नगरी धर्मशाला में अब ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों पर खुद व खुद ब्रेक लग जाएगी। शहर में चलने वाले सभी वाहनों की स्पीड अब पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के मुख्य और खतरनाक प्वाइंट्स पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के पास सबसे पहले क्लिप शैली के स्पीड ब्रेकर लगाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही आगामी समय में शहर के मुख्य स्पोटों में भी स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। अब तक शहर में शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं के रेस शौक से राहगीरों को बड़ा खतरा बना हुआ है।   जिला मुख्यालय धर्मशाला पर्यटक स्थल के साथ-साथ अब प्रमुख शैक्षणिक हब भी बनता जा रहा है। इसके चलते शहर के मुख्य स्थलों पर लगातार वाहनों की ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों सहित सीधे सड़क मार्ग पर भी युवाओं व पर्यटकों द्वारा तेज़ गति में वाहन दौड़ाए जाते हैं, जिसके कारण आए दिन बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा शहर मंे बना हुआ है। इसके चलते ही लोक निर्माण विभाग ने शहर के मुख्य खतरनाक हुए स्पॉट में वाहनों की स्पीड कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए उपायुक्त कांगड़ा सहित एसडीएम धर्मशाला से भी अप्रूवल मिल गई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के साथ विचार-विमर्श कर अधिक खतरनाक प्वाइंट्स पर सबसे पहले स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

यहां-यहां लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर

 इस कड़ी में शहर में पीजी कालेज धर्मशाला रोड, पुलिस मैदान-जेल रोड, दयांनद मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन, दाड़ी बाजार मेला मैदान रोड, गर्ल्ज स्कूल डिपो बाजार, सिद्धपुर-फतेहपुर चौक सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App