हिमाचल मेें सर्द होने लगी रातें

By: Sep 20th, 2019 12:02 am

केलांग का न्यूनतम पारा लुढ़ककर सात डिग्री से नीचे आया

शिमला – हिमाचल प्रदेश में रातें सर्द होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में  गिरावट आने के बाद राज्य में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान मे गिरावट आने से राज्य के केलांग, कल्पा, मनाली  व कुफरी में ठंड का प्र्रकोप बढ़ गया है। केलांग का पारा लुढ़ककर सात डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आगामी दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। राज्य में गुरुवार को मौसम के मिजाज बदले नजर आए। मैदानी इलाकों सहित मध्यम ऊचांईर् वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। राज्य में बीते 24 घटों के  दौरान भी मानसून सामान्य  रिकार्ड किया गया। कांगड़ा जिला के एक-दो स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है। गुरुवार को धर्मशाला में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा  नादौैन में 43, गगल  में 39, सरकाघाट में 32, अंब में 14 और मंडी में  छह मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बाद पहाड़ों पर सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्र्ज की गई है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आईर् है। इसके अलावा धर्मशाला, नादौैन, कांगड़ा व हमीरपुर के अधिकतम  तापमान में दो डिग्री की गिरावट आंकी गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से राज्य केऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड का एहसास हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App