31 की हुयी प्राची देसाई

By: Sep 12th, 2019 11:26 am
 

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्राची देसाई आज 31 वर्ष की हो गयी है।12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में जन्मी प्राची देसाई ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत छोटे पर्दे पर प्रसारित सीरियल ..कसम से.. से की। इसके बाद प्राची देसाई ने डांसिग रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 2’ मे हिस्सा लिया और प्रथम चुनी गयी।प्राची देसाई ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रॉकऑन से की। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये भी नामांकित की गयी। इसके बाद प्राची देसाई ने वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा और बोल बच्चन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2013 में प्राची देसाई की फिल्म पुलिसगिरी प्रदर्शित हुयी है हालांकि यह फिल्म टिक टखिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2016 में प्राची देसाई की फिल्म रॉकऑन 2 और अजहर प्रदर्शित हुयी जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App