80 लाख से सुधरेगी सुजानपुर की हालत

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

शहर में करवाए जाएंगे चार दर्जन विकास कार्य, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने दी जानकारी

सुजानपुर –सुजानपुर शहर को चकाचक करने का बीड़ा  नगर परिषद ने उठाया है। इस कवायद में 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लगभग चार दर्जन विकास कार्य शहर में इस राशि से करवाए जाएंगे। अधिकतर कार्य धरातल पर शुरू हो चुके हैं। यह जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने रविवार को शहर में लगाए गए विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान दी। शहर के वार्ड नंबर एक से लेकर नौ तक सभी वार्डों में एक सम्मान जहां जरूरत है वहां पर विकास कार्य लगाए गए हैं। इसमें विशेष रूप से गली व निर्माण कार्य संपर्क मार्ग एवं नालियों का निर्माण कार्य प्रमुख है। शहर के वार्ड नंबर दो में बनाए जाने वाले संपर्क मार्ग का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही ऐतिहासिक नर्वदेश्वर मंदिर मार्ग गली का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर लगा है। इसी तरह अन्य भागों में भी विकास कार्य चकाचक लगाए गए हैं। वार्ड नंबर नौ में नाले का निर्माण कार्य और बरसाती पानी की समस्या को देखते हुए चेक डैम बनाने का कार्य भी लगवा दिया गया है । अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने विकास कार्य के लिए इतनी राशि एक साथ खर्च की जा रही है जो अपने आप में रिकॉर्ड कार्य हैं। इन कार्यों के लिए नगर परिषद ने भाजपा सरकार और विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सांसद अनुराग ठाकुर धन्यवाद किया है। अध्यक्ष ने कहा कि कुछेक जो कार्य रह जाएंगे, उन्हें आगामी बजट में डालकर पूरा करवाया जाएगा। शहर में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक गली निर्माण कार्य नजदीक विश्राम गृह लोगों की सहमति पर होगा। जब तक सहमति नहीं बनती तब तक कार्य पर रोक लगा दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App