तैराकी कंपीटीशन में देवदार सदन की गुरलीन फर्स्ट

By: Sep 20th, 2019 12:20 am

सोलन –पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अंतर सदनीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चिनार,देवदार, ओक और टीक सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और रिले तैराकी में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग में देवदार सदन की गुरलीन ने अंडर-14 वर्ग और अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके सब को असमंजस में डाल दिया। लड़कियों के अंडर-17 वरिष्ठ वर्ग में देवदार सदन की वंशिका पुनिया ने अपने सदन के लिए सर्वाधिक अंक बटोरे और अंडर-17 वर्ग में बेस्ट तैराकी का खिताब भी अपने नाम किया। लड़कियों के अंडर-19 वरिष्ठ वर्ग में देवदार सदन की गुरलीन कौर ने  प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित करके अपने सदन के लिए सर्वाधिक अंक जोड़े और पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की बैस्ट तैराकी के पुरस्कार से सम्मानित हुई। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में देवदार सदन के शुभ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने सदन के लिए सर्वाधिक अंकों का योगदान दिया। लड़कों अंडर-17 वर्ग में चिनार सदन के ईशान कुटवानी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान अर्जित किया। लड़कों के अंडर-19 वर्ग में चिनार सदन के संगमीत मययर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की बैस्ट तैराकी का पुरस्कार भी अपने नाम अर्जित किया। अंतर सदनीय तैराकी प्रतियोगिता में देवदार सदन ने प्रथम स्थान, चिनार सदन ने द्वितीय स्थान, ओक सदन ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया।  अंतर सदनीय तैराकी प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब देवदार सदन के नाम रहा। तैराकी प्रतियोगिता के कोच मनीष कुमार की देखरेख में चारों सदनों को प्रशंसनीय प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता के अंत में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के हैड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के प्रबंधक रेणु शर्मा और गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह, अध्यापकों में पंकज शर्मा, उदय कटोच, विरेंद्र चौहान, सोनिया कपूर, अनुपमा वर्मा, वेणी नेगी, वर्षा लेहांतु, विभा भट्ट, नीरज शर्मा, विमला, दीपिका, सुनीता, अजेश राणा, मनीष, मीनू बरार, सिमरत गर्चा, तरविंद्र कौर, गुरमीत कौर, बबरीक, विनीत ठाकुर, पंकज वर्मा, विक्रम कमार ने मौजूद रहकर बच्चों की हौंसला अफजाई की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App