अंब चौक… सड़क हादसे में राहगीर घायल

By: Oct 14th, 2019 12:20 am

अंब -अंब चौक में एक सड़क दुर्घटना में राहगीर के घायल होने का समाचार है। अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय परविंद्र सिंह निवासी ईसपुर रविवार को अंब चौक से नैहरिया रोड़ की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान सुजानपुर से होशियारपुर की ओर जा रहे एक ट्राले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्राला चालक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गया। लेकिन अंब अस्पताल का रास्ता भूल गलती से पीडि़त को मुबारिकपुर ले गया। उसके बाद अस्पताल का पता चलने के बाद उसने घायल को अंब अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार घायल के सिर पर गंभीर चोट आई हंै। इसके अलावा उसके मुंह व कान सेे खून बह रहा है। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App