आवारा कुत्तों की स्टरलाइजेशन आज से

By: Oct 5th, 2019 12:20 am

टुटू वार्ड से शुरू होगा अभियान, शिमला के सभी वार्डो में चलेगी मुहिम

शिमला –शिमला के आवारा कुतों की समस्या सेे निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा आज स्टेरलाईजेशन अभियान आरम्भ किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत  टुटू वार्ड से होने जा रही है। इसके बाद इस अभियान के तहत शहर के अन्य वार्डो को भी कवर किया जाएगा। नगर निगम द्वारा टुटू वार्ड से स्टेरलाईजेशन अभियान का आगाज कर शहर भर से आवारा कुतों को पकड कर उनकी स्टेरलाइजेशन की जाएगी। नगर निगम शिमला के वीपीएचओ डा. नीरज मोहन ने बताया कि स्टेरलाईजेशन अभियान की शुरूआत शनिवार को टुटू वार्ड से की जाएगी।

शहर मेंं आवारा कुतों का आतंक

शिमला में शहर में आवारों कुतों का आंतक है। रोजाना शहर में आवारा कुतें लोगों को अपना शिकार बना रहे हंै। रोजाना अस्पतालों में आवारा कुतों के काटने के मामले प्रकाश में आते है।

पालतू कुतों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य

शिमला में पालतू कुतों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। नगर निगम द्वारा पालतू कुतों के पंजीकरण का शुल्क 500 रुपए निधार्रित किया गया है। पंजीकरण न करवाने वालों पर पनेल्टी लगाई जाएगी।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App