ओमैक्स के डांडिया में झूमा चंडीगढ़

By: Oct 7th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ में लोगों ने गुजराती परिधान पहन कर उठाया महोत्सव का लुत्फ

चंडीगढ़ –गुजरात के पारंपरिक नृत्य को चंडीगढ़वासियों ने ऐसे अपनाया जैसे वे इसे बखूबी जानते हों। इस महोत्सव के लिए महीनों से इंतजार कर रहे लोग गुजरात के पारंपरिक परिधान में ओमैक्स गु्रप द्वारा आयोजित ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ के रिजॉर्ट पॉकेट में डांडिया महोत्सव में पहुंचे। महोत्सव की छटा देख कर मानो  ऐसा लगा रहा था कि पूरा गुजरात चंडीगढ़ में उमड़ गया हो। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस आयोजन के साथ ही चंडीगढ़ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बना। इस मौके कार्यक्रम का आगाज आसमां डांस कंपनी की शानदार प्रस्तुति से हुआ। जिसमें फिल्मी व पंजाबी गानों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम संचालन कर रहे अमन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं, दि वॉयस की प्रतिभागी सिंगर निधि कोहली ने अपनी गायकी से लोगों का मनमोह लिया। मनोरंजन को शानदार बनाने के लिए एक्वा बीट्स बैंड ने पूरी तरह से समां बांध दिया। इस दौरान रिजॉर्ट पॉकेट में आए महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने जमकर डांडिया खेली। वहीं दूसरी ओर गुजरात से आई मंडली भी लोगों के बीच आकर्षण बनी रही। माहौल ऐसा बना कि लोग पूरी तरह डांडिया की धुन में डूब गए। इसके अलावा खाने पीने के स्टॉल लगाए गए। साथ ही  मनोरंजन के लिए सेल्फी प्वाइंट, गेमिंग स्पॉट पर लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। गौरतलब है कि पिछले साल भी ओमेक्स गु्रप द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम में लोगो ने खूब धमाल मचाया था। इस कार्यक्रम की छाप लोगों के दिलों में बस गई। उसी छाप को अपने जहन में बसाने के लिए चंडीगढ़ ने जमकर मस्ती की। और अगले साल के अपनी यादें छोड़ गए। इस कार्यक्रम में ओमेक्स के सीईओ मोहित गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के लोगों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों ने पूरा लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम को बड़ा बनना इसलिए जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक परिवार शामिल हो सके।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App