कंचन शर्मा कोलकाता में सम्मानित

By: Oct 5th, 2019 12:01 am

शिमला – राष्ट्रीय साहित्य अकादमी कोलकाता, भारतीय भाषा परिषद कोलकाता के सेमिनार हाल में दो दिवसीय काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें शिमला से कंचन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम काव्य कुंभ में कंचन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, जहां कोलकाता के कवि वृंद ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर कोलकाता से प्रकाशित प्रसिद्ध पत्रिका  मंजरी के अंक का लोकार्पण भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App