कांग्रेस के प्रदर्शन में गिरावट थमी, अब वापसी का वक्त

By: Oct 29th, 2019 12:03 am

बंगलूर  – महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का परफॉर्मेंस बेहतर होने के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस पर खुशी जाहिर की है। सलमान ने सोमवार को कहा कि देश में कांग्रेस के प्रदर्शन में हो रही गिरावट अब रुक गई है और पार्टी के पास एक बार फिर राजनीति में बड़ी वापसी का मौका है। वर्तमान नतीजों को लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद एक बड़ा सुधार बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भ्रम और अविश्वास की स्थितियों से निकल आई है एवं दोनों राज्यों के नतीजों से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। खुर्शीद ने कहा कि हाल के चुनावों ने कांग्रेस पार्टी को नई शक्ति दी है और सभी को इस बात की उम्मीद भी दी है कि पार्टी में वापसी की अपार संभावनाएं अब भी मौजूद हैं। खुर्शीद ने कहा कि यह चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि देश में कांग्रेस की स्थितियों में सुधार हुआ है, पार्टी के प्रदर्शन में हो रही गिरावट थमी है और अब भी हमारे दल में वापसी की अपार संभावनाएं हैं। खुर्शीद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब अपनी नीतियों को थोड़ा स्पष्ट रूप से जनता के बीच रखने की जरूरत है। पार्टी की तारीफ करते हुए खुर्शीद ने कहा कि दोनों राज्यों में हमारा प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App