कांग्रेस पार्टी ही देगी प्रदेश को सही दिशा

By: Oct 20th, 2019 12:01 am

शिमला – पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा  है कि कांग्रेस ही प्रदेश को सही दिशा में ले जा सकती है। यहां जारी एक प्रेस बयान में वीरभद्र सिंह ने पच्छाद व धर्मशाला के मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे अपने मत का सही उपयोग करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए अपना भरपूर योगदान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो देश व प्रदेश को सही दिशा दे सकता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान उनसे निजी तौर पर न मिलने का अफसोस है। उन्होंने कहा की अस्वस्थ होने की बजह से वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके, लेकिन वह जल्द ही जनता का आभार व्यक्त करने उनके पास आएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App