किन्नौर भाजयुमो कांग्रेस से दो-दो हाथ के लिए तैयार

By: Oct 28th, 2019 12:15 am

रिकांगपिओ  –मुख्यमंत्री के किन्नौर प्रवास को लेकर जहा किन्नौर कांग्रेस ने काले झंडों से मुख्यमंत्री का विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी है वही अब भारतीय जनता पार्टी किन्नौर की युवा बिग्रेड भी कांग्रेस के प्रति आक्त्रामक हो गई है।  शनिवार को प्रेस को जारी व्यान में किन्नौर भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर सहित प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी द्वारा जिला किन्नौर में किए जा रहे विकास कार्यो को लेकर किन्नौर कांग्रेस के छूट भईया नेता बौखला गए है। यह लोग आए दिन नकारात्मक सोच को लेकर बेवजह डिंडोरा पीट रहे है जबकि वास्तविकता को किन्नौर की जनता जानती है कि कांग्रेस पिछले डेढ़ वर्षो से किन्नौर में हो रहे विकास कार्यो में खलल डाल कर जनता का ध्यान भटकाने का काम करती रही है। भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ छूट भैया नेता आए दिन प्रशासन को डराने धमकाने का भी काम कर रहे है। उन्होंने किन्नौर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि 2 नवंबर को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर के किन्नौर आगमन पर यदि किन्नौर कांग्रेस काले झंडे दिखाती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा भी शांत नही बैठेगी और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी सहित  हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के प्रयासों से किन्नौर में विकास दो गुणा ज्यादा तेजी से चल रहा है जिस से कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। इसी लिए ही यह इस तरह के हथकण्डे अपना रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App