कुल्लू की महिला से मंडी में बलात्कार, मामला दर्ज

By: Oct 8th, 2019 12:01 am

मंडी – कुल्लू जिला की एक महिला के साथ कांगणी में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले की जांच अब एसआइटी करेगी। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआइटी का गठन किया है। महिला के साथ गत माह दुष्कर्म हुआ था। उसने तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक मंडी से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित भूमिगत हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआइटी के गठन की पुष्टि की है। कुल्लू की महिला ने आरोप लगाया है कि गाड़ी फाइनांस करवाने के लिए वह एक परिचित से मिलने मंडी आई थी। इस दौरान दो व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया। मामले की शिकायत घटना के कुछ दिन बाद पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अब एसआईटी गठित कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App