कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल में अजान बजने पर विवाद, केस दर्ज

By: Oct 8th, 2019 12:02 am

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गापूजा पंडाल में कथित तौर पर अजान की रिकॉर्डिंग बजने के बाद से विवाद हो गया है। एक तरफ सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं एक वकील शांतनु सिन्हा ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक मामला बताते हुए केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल में यह अजान बजते सुना गया। हालांकि आयोजकों का तर्क है कि धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए यहां पंडाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च तीनों को शामिल करने की कोशिश की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App