खट्टर के सीएम बनने पर झूमे कार्यकर्ता

By: Oct 29th, 2019 12:02 am

पंचकूला – भाजपा की कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर भाजपा कार्यालय में मनोहर लाल के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी मनाई। इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और लड्डू बांटकर व ढ़ोल बजाकर खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता, क्षेत्र व देश की सेवा या संघर्ष के लिए के लिए किसी पद की जरूरत नहीं होती, सुभाष चंद्र बोस या फिर भगत सिंह के पास कोई पद नहीं था, फिर भी उन्होंने देश के लिए जो किया, वो कोई नहीं कर सकता। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर बस स्टैंड, नालागढ़ रोड़ पर कई गांवो, पिंजौर-कालका मेन बाजार में जाकर दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर लोगों के बीच जाकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, पिंजौर मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान, कालका मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार, शिवालिक विकास बोर्ड, सदस्य हर्ष कुमार, पूर्व पार्षद विजय कालिया व गुरदेव सिंह लोहगढ़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App