खाद्य बस्तुओं के रखरखाव पर जागरूक किए कारोबारी

By: Oct 13th, 2019 12:20 am

चंबा – फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत डिपार्टमेंट ऑफ  हैल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन के दिशा-निर्देशानुसार बचत भवन चंबा में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा महेश कश्यप ने की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंबा दीपक आनंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित शहर के व्यापारियों को कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने उन्हें अपनी दुकानों में खाद्य वस्तुओं के रखरखाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्हें खाद्य वस्तुओं की लेबलिंग के बारे में बताया। साथ ही फोर्टिफिकेशन के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फूड फोर्टिफिकेशन युवाओं के विकास और व्यस्कों के लाइफ  स्टाइल पर प्रभाव डालता है। यह विटामिन व सूक्ष्मि पोषक तत्त्वों की कमी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस समय बढ़ते बच्चों, वृद्ध महिलाओं और पुरुषों में हड्डी संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। इसका कारण हड्डियों में कैल्शियम का कम होना है। यह विटामिन डी की कमी के कारण होता है। इसलिए जल्द ही खाद्य वस्तुओं को फोटिफाइड किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App