गोलफर शुभंकर पुर्तगाल मास्टर्स में 24वें स्थान पर खिसके

By: Oct 26th, 2019 12:05 am

विलामोरा – भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पुर्तगाल मास्टर्स के दूसरे दौर में शुक्रवार को यहां पार 71 का कार्ड खेला, जिससे वह संयुक्त 24वें स्थान पर खिसक गए। तेइस साल के इस गोल्फर ने पहले दौर में चार अंडर 67 का शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर था। शुभंकर के दूसरे दौर के आखिरी नौ होल में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने तीन बोगी और एक डबल बोगी की। दो दौर के खेल के बाद उनका कट पाना लगभग तय है। दक्षिण अफ्रीका के ब्रांडोन स्टोन (66, 66) 10 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App