घुमारवीं से जाएंगे छह हजार वर्कर

By: Oct 5th, 2019 12:28 am

घुमारवीं –भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के वेलकम को घुमारवीं से छह हजार वर्कर जाएंगे। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंच रहे हैं, जिनके वेलकम को बिलासपुर के लुहणू मैदान में सात अक्तूबर को स्वागत समारोह किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में लोग पहुंचकर उनका वेलकम करेंगे। सात अक्तूबर को बिलासपुर में होने वाले जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में घुमारवीं से भी भाजपा वर्कर व अन्य लोग बिलासपुर जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर में होने वाले स्वागत समारोह में लोगों को पहुंचाने के लिए घुमारवीं भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों को नड्डा के स्वागत समारोह का निमंत्रण दिया जा रहा है। बैठकों का आयोजन कर स्वागत समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बाबत घुमारवीं में भाजपा ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें विधायक राजेंद्र गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित हुए। विधायक राजेंद्र गर्ग ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर जिला के सपूत जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना जिला के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए गर्व की बात है। लिहाजा, श्री नड्डा का संबंध जिला बिलासपुर होने के कारण यहां के लोगों के लिए यह खुशी दोगुनी हो जाती है। गर्ग ने लोगों से आह्वान किया कि बिलासपुर के लुहणू मैदान में सात सितंबर को जिला बिलासपुर के सपूत एवं भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App