छत्तर सिंह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष

By: Oct 26th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई इकाई के नए प्रदेशाध्यक्ष का नाम फाइनल हो गया है। एनएसयूआई का प्रदेशाध्यक्ष रोहड़ू के रहने वाले छत्तर सिंह ठाकुर को बनाया गया है। बता दें कि तीन साल से हिमाचल में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। शुक्रवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा आदेश जारी होने के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर विरोध भी शुरू होने लगा है। एनएसयूआई के चुने गए नए प्रदेशाध्यक्ष युकां प्रदेशाध्यक्ष के परिवार से संबंध रखते हैं। कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। सोशल मीडिया में यहां तक आरोप लगाए गए हैं कि इस बार एनएसयूआई में भी परिवाद का उदाहरण दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App