छेड़खानी से तंग आकर खाया जहर

By: Oct 13th, 2019 12:01 am

भोरंज – युवक की छेड़खानी से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि युवक महिला के अांगन में आकर उससे छेड़खानी कर रहा था। मना करने के उपरांत भी जब वह नहीं माना, तो महिला ने तंग आकर यह कदम उठाया। मामला उपमंडल भोरंज का है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। महिला ने उसके हर गांव के एक युवक को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि धारा 451, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App